चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी सतीश चंद्र द्विवेदी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा द्वारा राजस्व वादों के लिए उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों की बैठक ली गई। जिसमें राजस्व न्यायालयों में 690 वादों का निपटारा कराए जाने पर चर्चा हुई।
नोडल अधिकारी ने तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराएं। जिसमें पीड़ित के धन तथा समय दोनों की बचत हो। बैठक में राजापुर, मऊ, मानिकपुर व कर्वी के तहसीलदार मौजूद रहे।
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी ने बुधवार को जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को विधिक जानकारियां दीं। सचिव ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उप कारापाल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 671 बंदी जिला कारागार में निरुद्ध है। बंदियों को बताया गया कि जो बंदी स्वेच्छा से जुर्म स्वीकृति करना चाहते है, उनके प्रार्थना पत्र को नियमानुसार प्रेषित करवाएं। जिन बंदियों के मुकदमे की पैरवी करने वाला कोई नहीं हैं, उनके प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित किए जाएं। सचिव ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग, नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोने तथा योग प्राणायाम करने के लिए बंदियों को प्रेरित किया । इस मौके पर जेल के डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय तथा पीएलवी उमेश आदि मौजूद रहे।