12 बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। वोटर लिस्ट बनाने के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण में 12 बीएलओ नहीं पहुंचे। इसके बाद अपनी निर्धारित सामग्री भी नहीं ली। जिस पर सभी के विरुद्ध लोक जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिसमें 11 शिक्षामित्र व एक सहायक अध्यापक है।
सदर एसडीएम इंदुप्रकाश ने बताया कि मतदाता सूची में नाम संशोधन व जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया और सामग्री देकर बूथवार जाने को कहा गया लेकिन कुछ बीएलओ ने लापरवाही की है। जिसमें शिक्षामित्र व शिक्षक सरोज पांडेय, राधेश्याम ,राजकरन, जानकीशरण, रोहिणी प्रसाद, शिवकुमार, दिनेश क ुमार, राममिलन, सिंह, पुष्पेंद्र देवी, गंगा प्रसाद, रजनी देवी मंजू देवी हैं। इनके खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
----------------------