फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार सुरक्षाकर्मियों की निगाह में लाखों श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
भदई अमावस्या आज, धर्मनगरी पहुंचे लाखों श्रद्धालु
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भदई अमावस्या पर एक दिन पूर्व ही लाखों श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी में डेरा जमा लिया है। भरतकूप व शिवरामपुर की ओर से टूटे व जलभराव वाले रास्ते से पैदल तीर्थयात्री मंदाकिनी किनारे पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन ने लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना पर पूरी तैयारी कर चुका है। सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा लगभग एक हजार पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 16 बैरियर व पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। रविवार भदई अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ ट्रेन, बस व पैदल रामघाट की ओर पहुंच रही है। खासकर शिवरामपुर बेड़ीपुलिया व भरतकूप की ओर से पैदल यात्रियों की लंबी लाइन रात तक देखी गई। मेला क्षेत्र को जिला प्रशासन ने 8 जोन व 18 सेक्टर में बांटा है। जिसमें 16 स्थानों पर पार्किंग व बैरियर लगाए गए हैं।

दो प्लाटून फ्लड टीम की तैनाती
चित्रकूट। भादो माह की अमावस्या पर आएदिन बारिश से मंदाकिनी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। इस पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने दो प्लाटून फ्लड(बाढ़ ) पीएसी टीम तैनात कर दी है। इसके अलावा नाविकों को भी एलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


लगभग एक हजार पुलिसकर्मी तैनात
चित्रकूट। तीन दिन तक चलने वाले इस पर्व पर इलाहाबाद, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ की पुलिस टीमें मंगाई गई हैं। एसपी मनोज कुमार झा ने शनिवार को अपर एसपी बलवंत चौधरी के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर ड्यूटीरत कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। इस मेले में 14 सीओ,155 सब इंस्पेक्टर,26 थानाध्यक्ष, 405 कांस्टेबल, 10 महिला सब इंस्पेक्टर, 70 महिला कांस्टेबल, 48 यातायात सिपाही, 2 कंपनी पीएसी, 4 फायर टैंकर व गुप्तचर विभाग के तीन सब इंस्पेक्टर और 16 कांस्टेबल तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


टेंपो चालकों की मनमानी जारी
चित्रकूट। प्रशासन ने मुख्यालय से रामघाट तक का प्रति व्यक्ति किराया 15 रुपये तय किया है। जिसकी टेपों व ई रिक्शा में सूची चस्पा की गई है। ओवरलोड पर तो शाम तक काफी नियंत्रण रहा लेकिन टेपों चालक यात्रियों से 25 रुपए तक प्रति सवारी किराया वसूलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें