फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: सामूहिक विवाह में 61 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में शादी के लिए मंडप में बैठे दूल्हा दुल्हन। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में शुक्रवार को कालूपुर स्थित मंदाकिनी गेस्ट हाउस, मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी व रामनगर ब्लॉक में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजीकृत 65 जोड़ों में से 61 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। वहीं चार जोड़े अपरिहार्य कारणों से नहीं आ सके। जिला प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को 35 हजार रुपये व गृहस्थी का सामान उपहार में दिया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शहर के मंदाकिनी गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता देेने के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम का खर्च भी उठा रही है।
सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि गांव का गरीब कर्ज लेकर बेटी की शादी करता था। प्रदेश सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है। डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि बेटियां अभिशाप नहीं वरदान हैं। सभी को उनके खुशहाल जीवन के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला ने किया। मंदाकिनी गेस्ट हाउस में 13 जोड़ों का विवाह हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, बीडीओ राजेश नायक, खोही प्रधान अरुण त्रिपाठी व भाजपा नेता पंकज अग्रवाल सहित संदीप अग्रहरि ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिए।
सांसद के प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, सुरेश अनुरागी, जिला पंचायत राज अधिकारी राज बहादुर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य व जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा मौजूद रहे। उधर, मऊ व मानिकपुर ब्लॉक में दस-दस, पहाड़ी ब्लॉक में 13 जोड़ों के वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें