शिवरामपुर(चित्रकूट)। तरांव गांव की अस्थायी गोशाला में गोवंश के लिए लगभग 60 ट्रैक्टर ट्रॉली पराली जमा की गई थी। शुक्रवार रात लगभग एक बजे पराली में आग लग गई। गोशाला के आसपास के खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने ग्राम प्रधान स्नेह लता को सूचना दी।
ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मवेशियों को गोशाला से निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से काबू पाया। आग से पराली पूरी तरह से जल गई। ग्रामीणों ने अराजकतत्वों पर आग लगाने की आशंका जताई है। प्रधान के पति विनोद वर्मा की सूचना पर नोडल अधिकारी डॉ.रणवीर सिंह चौहान ने मौके पर जाकर जानकारी ली। उन्होंने जांच की बात कही है। (संवाद)