फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 57 साधु-संत अयोध्या के लिए रवाना

Sun, 21 Jan 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चित्रकूट से 57 संतों को आमंत्रित किया गया था, यह शनिवार को रवाना हुए। इनका स्वागत सीतापुर कस्बे में आनंद रिसार्ट में भाजपा नेता आनंद सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन

अयोध्या जाने वाले संतों में सीताशरण महराज, सनकादिक महराज, गोविंद दास महराज, महंत दिव्य जीवनदास, रामप्रिय दास, भरतदास, सीताराम दास, रामगोपाल दास, दिनेश दास, संत त्रिवेणी दास, जगमोहनदास, मलूकदास आदि का स्वागत किया गया।
इस मौके पर संघ के जिला प्रचारक पुनीत अतुल प्रताप सिंह, आशीष कुमार, जगदीश केसरवानी, जगदीश केसरवानी, संदीप रिछारिया आदि मौजूद रहे। वहीं जानकीकुंड के पास भी संतों का अभिनंदन दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें