फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग का लक्ष्य पूरा रोपे गये साढ़े 57 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। जिले में लक्ष्य के अनुरूप वन विभाग ने 57 लाख 50 हजार पौधे कई स्थानों पर रोपने का रिकार्ड बनाया है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि जिस विभाग को जो लक्ष्य दिया गया था वह सब पूरा हो गया है। उधर, राजापुर नगर पंचायत, तहसील, थाना, पोस्ट ऑफिस, तुलसी स्मारक के विशाल परिसर में पौधरोपण का कार्यक्त्रस्म हुआ।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छायादार पौधों का रोपण किया। उप जिलाधिकारी राजापुर राजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी शिवप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला, उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता की मौजूदगी में पौध रोपण किया गया। हिंदू युवा वाहिनी नगर इकाई के पदाधिकारी व सदस्यों ने जिला संयोजक सुनील मिश्रा की अगुवाई में विद्याधाम पब्लिक स्कूल खटवारा में तथा योगी प्रचारक सत्यवीर सिंह ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर जुगराज केशरवानी, राकेश केशरवानी, भरतलाल जायसवाल, सभासद शंकर दयाल जायसवाल, सतीश मिश्रा, राकेश नामदेव, राजीव कौशल, संजयदत्त शुक्ला, विकास गुप्ता, रमन मोदनवाल, हरबख्श सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें