फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चार करोड़ से बनेंगे 57 अन्नपूर्णा भवन, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

Mon, 19 Jan 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए जिले में 57 अन्नपूर्णा भवन बनेंगे। इन भवनों से उपभोक्ताओं को अनाज तो मिलेगा। साथ ही उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाओं का भी मिलेगी। बजट आवंटित होने के बाद 45 अन्नपूर्णा भवन बनने भी लगेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में करीब 416 राशन वितरण दुकानें संचालित हैं लेकिन अब ग्राम पंचायतों में अनाज का वितरण कोटेदार घरों से या फिर किराये की दुकान से करते हैं। सकरी गलियों में दुकानें होने से वहां तक सरकारी राशन पहुंचाने के लिए वाहन पहुंच नहीं पाते हैं। ऐसे में शासन ने शहरी और ग्रामीण अंचलों में अन्नपूर्णा भवन बनाने का फैसला लिया है। चित्रकूट में भी 57 अन्नपूर्णा भवन बनाने का लक्ष्य मिला।
प्रत्येक भवन पर 8.47 लाख खर्च होंगे। इसके लिए चार करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। ग्राम पंचायतों में जमीन फाइनल होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने चयनित 57 में से 45 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण शुरू करा दिया है। यह भवन बनने के बाद एक ही छत के नीचे राशन वितरण के साथ सीएससी केंद्रों की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों और ऑनलाइन सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी कमल नयन ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 78 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ है। इनमें से 57 भवनों का चयन किया गया है, जबकि 45 भवनों का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें