फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और हत्याकांड से सुबका क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और हत्याकांड से लोगों में दहशत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में महज दस दिन के अंदर दो मासूम बच्चों की अपहरण के बाद हत्या और अब चित्रकूट दर्शन करने आए श्रद्धालु की सरेराह गोली मारकर हत्या की घटना से आसपास के लोगों मे दहशत हैं। पहले यही सूचना आई कि घटना रामघाट के मार्ग पर लक्ष्मी भवन टेंपो स्टैंड के पास हुई जहां हजारों तीर्थयात्री मौजूद थे। बाद में पता चला कि वहां झगड़ा हुआ और फिर दोनों पक्ष ने फोन पर ही एक दूसरे को देख लेने का चैलेंज कर हाईवे पर पहुंचे जहां गोली मार दी गई।

बदमाशों ने संभलने का नहीं दिया मौका
चित्रकूट। घटना के समय विजय पराशर अपनी सफारी मेें आगे की सीट पर बैठे थे। जैसे ही डिग्री कालेज के सामने सफारी रूकी और उसने शीशा खोला तो बाइक पर मौजूद हमलावर ने गोली चला दी। जिससे उन्हें संभलने का मौका नहंी मिला। गोली उनके दाहिने कंधे से घुसते हुए गले व गाल के पास जाकर फंस गई। पुलिस के अनुसार मृतक को तमंचे से गोली मारी गई लगता है और एक ही गोली लगी है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन


दो माह पूर्व आई थी महिला किराएदार
चित्रकूट। महिला किराएदार सरिता तिवारी दो माह पूर्व ही पति व बच्चों के साथ झारखंड से आई थी। उसका पति विजय की पोकलैंड मशीन चलाता है। उसके परिवार को अपने ही घर में किराएदार के रूप में रख लिया। तीन दिन पूर्व ही उसकी ननद दिल्ली से बबिता मिश्रा उससे मिलने कबरई पहुंची थी।

पिकअप भी आई थी साथ
चित्रकूट। सफारी के अलावा विजय की एक अन्य गाड़ी पिकप भी उसके मजदूर आदि को लेकर संगम व चित्रकूट स्नान के लिए आए थे। पिकप में मौजूद बदौसा निवासी बंशीलाल, कबरई निवासी पप्पू, दीनदयाल व चालक संतोष ने बताया कि उनके वाहन का डीजल खत्म हो गया था। जिस पर फोन कर मालिक विजय को बताया तो वह अपने वाहन से डीजल दिलाने रात में ही आए थे।

सीसीटीवी से मिल सकता और सुराग
चित्रकूट। रामघाट के पास स्थित लक्ष्मी भवन में ठहरे माता पिता को बेटे की हत्या की जानकारी ही नहीं हो पाई थी। दोपहर बाद उन्हें पुलिस ने जानकारी दी। इस भवन में सीसीटीवी लगा है। एक कैमरा गेट के पास भी लगा है। जिससे बाहर की रिकार्डिंग होती है। भवन मालिक लखन लाल सोनी ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से मना कर दिया। इस कैमरे की रिकार्डिंग देखने से पुलिस को कुछ सुराग मिल सकता है।

मृतक को लेकर कुछ यूं है जानकारी
चित्रकूट। महोबा जिले के कबरई इंद्रानगर निवासी विजय पाराशर पुत्र बिंदादीन पराशर की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार है। दो दिन पूर्व सफ ारी गाड़ी से प्रयागराज फिर चित्रकूट पहुंचे विजय ने गोली मारे जाने के बाद वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों से मरने से पूर्व कुछ बयान भी दिया है।
विज्ञापन

विजय पराशर युवा व्यापारी था आक्सीजन गैस फैक्ट्री के साथ ही उसका वेल्डिंग वर्क का कारखाना भी था। 5 वर्ष पूर्व से विजय कुछ पारिवारिक परेशानी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहने लगा व धीरे-धीरे नशे का आदी हो गया था। नशेबाजी के चलते ही उसकी अपनी पत्नी से मारपीट हो जाती थी। दो वर्ष तक विजय अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ महोबा में किराए के मकान में भी रहा परंतु विजय की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी अपने बेटे को लेकर एक वर्ष पूर्व अपने मायके गुरसरांय झांसी में रहने लगी थी। लोकतंत्र रक्षक सेनानी बिंदादीन पराशर के दो बेटे थे । जिसमें बड़ा बेटा अजय झांसी में शिक्षक हैं और विजय छोटा था। कबरई में बिंदादीन व उनकी पत्नी रामादेवी के साथ रहते थे ।बीते चार माह से विजय भी महोबा से आकर कबरई में रहने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें