फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव के 26 लोगों पर खनिज अधिनियम के तहत एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया है। जिसके तहत राजापुर थाने में एक ही गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वीरधुमाई सुर्की के निवासी रामबाबू, घनश्याम,गुलाब, शीतल, रविशंकर, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार, प्रेम कुमार, उमा शंकर, रामसागर, गंगा सागर, प्रेम सागार, रामसवारे, जसवंत सिंह, आशा देवी,करतार सिंह, कृष्ण अवतार सिंह, अर्जुन, बछराज, देशराज, रमाशंकर, रामसवारी, ननकौना, विनोद सिंह व भोला पर खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस एफआईआर में कई सगे भाईयों व पिता को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर थानाध्यक्ष सुनील दुबे ने बताया कि यह सब एक ही गांव के हैं। जो यमुना व पैयुस्वनी नदी के किनारे से अवैध बालू का ढुलान व खनन करते थे। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व जिला खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय ने जांच कर अपनी रिपोर्ट में इनके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने को कहा था। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि अमर उजाला लगातार यमुना नदी से अवैध बालू ढुलान की खबरें छापी है। जिस पर एसडीएम व खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन की जानकारी दी है।
एक गांव के 26 लोगों पर खनिज अधिनियम के तहत एफआईआर
आरोपियाें में कई सगे भाई व उनके पिता भी शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें