फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 50 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद की ग्राम पंचायतों के रिक्त 956 सदस्य पदों में 906 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। शेष 50 पदों के निर्वाचन को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई है। चार जोन व दस सेक्टरों में चुनाव होने हैं। आज शनिवार को बूथों में सवेरे सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कर्वी, रामनगर व पहाड़ी ब्लाकों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। जोनल व सेक्टर अधिकारी चुनाव कराएंगे। 250 मतदानकर्मी बूथों में लगाए गए हैं। एक बूथ पर चार लोगों की ड्यूटी रहेगी। कर्वी ब्लाक में 23, रामनगर में आठ व पहाड़ी में 19 सदस्य पदों के लिए मतदान आज शनिवार को सवेरे सात से शाम छह बजे तक होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी भइयालाल वर्मा ने बताया कि मानिकपुर, मऊ ब्लाक क्षेत्र में कोरम पूरा है। अन्य तीनों ब्लाकों मे 50 सदस्य पदों के निर्वाचन होने हैं। 906 सदस्य निर्विरोध घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें