फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्तारण में हीलाहवाली, थानाध्यक्ष निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थानाक्षेत्र में कुछ शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से न करने पर चित्रकूटधाम मंडल के आईजी ने राजापुर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को आईजी के. सत्यनारायण ने बताया कि कस्बे के सीएचसी में मारपीट व एक सीसीटीवी कैमरा बनाने वाले को बंधक बनाकर पीटने के मामले में थाना पुलिस टीम ने कार्यवाही में देरी की और कानूनन उचित कार्रवाई भी न होने पर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह को निलंबित किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्रकूट भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी नई पोस्टिंग कुछ दिन में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें