फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राजापुर तहसील में 503 राजस्व मामले लंबित, मिलती सिर्फ तारीखें

Tue, 10 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार ने 8 मार्च 2026 को राजापुर तहसील का निरीक्षण कर सैकड़ों लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों में कुल 503 राजस्व वाद लंबित हैं। इनमें धारा-116, धारा-24 और धारा-34 से संबंधित मामले शामिल थे। पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों को एक माह के भीतर निस्तारित करने पर जोर दिया गया। भवनों की साफ-सफाई और जनसामान्य की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
लू के मद्देनजर पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सीआरए पटल पर बड़े बाकीदारों की नीलामी और वसूली प्रमाण पत्रों पर कार्रवाई लंबित थी। आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस के लंबित संदर्भ व खतौनी डिजिटलीकरण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें