फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 50 किलो खोया नष्ट, पांच नमूने जांच को भेजे

Tue, 24 Feb 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आयुक्त व डीएम निर्देश पर मिलावटखोरों पर लगाम लगाने को सहायक आयुक्त (खाद्य) शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को होली विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले में पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए गए, जबकि 50 किलो खोया मौके पर नष्ट कराया। जिसकी अनुमानित कीमत 12,500 रुपये बताई गई।
विज्ञापन

टीम ने कर्वी खोयामंडी में मुन्ना लाल से 20 किलो व बालेश्वर प्रसाद से 30 किलो खराब खोया नष्ट कराया और दोनों से नमूने लिए गए। पहाड़ी स्थित शंकर डेयरी से मिश्रित दूध, उत्कर्ष स्वीट डेरी एंड बेकरी व भौरी में जयराम से पनीर के नमूने लिए गए। टीम ने कर्वी, बांदा रोड, रामघाट रोड व रामघाट क्षेत्र में ढाबों, रेस्टोरेंट व मिठाई दुकानों पर जांच कर 38 खाद्य पदार्थों की मौके पर स्क्रीनिंग की और कमियों पर जागरूक किया। सचल प्रयोगशाला के माध्यम से मिलावट की घरेलू जांच भी प्रदर्शित की गई। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह व विनय कुमार शामिल रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें