फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने सबको संकट में डाला: इफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी ने जिला कार्यालय में संविधान के रास्ते कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में पदाधिकारियों ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कार्यशाला में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक प्रभारी उत्तर प्रदेश इफ्तीखार अहमद ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण आज देश में संकट खड़ा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट केे जज जनता से न्याय मांग रहे हैं। सीबीआई खुद जांच के घेरे में है। सरकार ने सबको संकट में डाल दिया है। ऐसे में कांग्रेसियों को जनता की आवाज बनना होगा। संगठन के चित्रकूट मंडल के कोआर्डीनेटर साकेत बिहारी मिश्र ने कहा कि पंचायती राज संगठन के माध्यम से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि देश के नागरिकों को मिलकर संविधान की रक्षा करनी होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरवेश सचान, रामेंद्र गौतम, नगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता, त्रियुगी नारायण शुक्ला, राजीव अग्रवाल, भोला नामदेव, अकबरी बेगम, शिवगुलाम वर्मा, चुनबाद प्रसाद, आनंद पांडेय, जितेंद्र सोनकर, दिनेश सिंह, नीरू गुप्ता, अवधेश करवरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार ने सबको संकट में डाला: इफ्तीखार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें