क्रेंद्र व प्रदेश सरकार को खरीखोटी सुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने किसानों की समस्या, भ्रष्टाचार व महंगाई के विरोध में शहर के पटेल तिराहे पर जनसभा किया। पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर खरीखोटी सुनाई। सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।
सभा में पार्टी के राज्य सचिव गिरीश शर्मा ने कहा भ्रष्टाचार के कारण गरीबों की नहीं हो रही सुनवाई। किसानों की मांगें नहीं मानी जा रही है। सदस्य राम चंद्र शरस ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जितने वादे किये थे। उसमें से एक भी पूरे नहीं किए। जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि जिले में अन्ना पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। किसानों को खाद, बिजली व पानी मुफ्त में दिए जाए। 60 वर्ष से ऊपर के किसान कामगारों को दस हजार रुपये पेंशन दी जाए। सभी किसानों के ऋण माफ किए जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक रामप्रसाद सिंह, अधिवक्ता चंन्द्रपाल ,सह सचिव महेंद्र प्रताप, श्याम सुंदर राजपूत आदि मौजूद रहे।