फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश होने से किसानों को मामूली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बारिश होने से किसानों को मामूली राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रविवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बारिश से खेतों में नमी आ गई है। इससे खरीफ की फसल को फायदा होगा। यह बारिश मोटे अनाज की फसल के लिए तो लाभदायक है लेकिन धान की फसल के लिए लाभदायक नहीं हैं।
विज्ञापन

कई दिनोें से जिले में बारिश नहीं हो रही थी। जिससे किसान परेशान थे। खरीफ की फसल की बुआई भी पिछड़ती जा रही थी। रविवार को सुबह आधा घंटे बारिश होने पर किसानों ने खुशी जाहिर किया है। उम्मीद है कि एक दो दिन में बारिश अच्छी होगी जिससे किसान धान के बेड़ भी लगाना शुरू कर देगा। प्रगतिशील किसान योगेश जैन का कहना है कि जिले में खंडीय बारिश इस वर्ष होने से जो बुआई नहीं हो पाई है उसके पिछड़ने से उत्पादन पर भारी कमी आएगी। सही समय पर बुआई न होने से पौधों को पोषण न मिल पाले से दाने- आते -आते सीजन बीत जाएंगा। यदि आगे वर्षा होती है तो फसलों में हरियाली तो देखने को मिलेगी पर उसमें दाना कम उत्पन्न होंगे। जिला कृषि अधिकारी बंसत दुबे का कहना कि इस बारिश से मोटे अनाज की फसल को फायदा होगा। किसान बारिश कम होने की स्थित में तिल, ज्वार, बाजार की ही फसलों की ही अधिक बुआई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें