चित्रकूट। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव खर्च निर्धारित कर दिया है। खर्च सीमा में बढ़ोत्तरी की है जिससे निर्दलीय तो संतुष्ट हैं लेकिन राजनैतिक दल के नेता इसे अपर्याप्त बता रहे हैं। राजनैतिक दलों के नेताओं ने कहा कि जीएसटी व महंगाई को देखते हुए खर्च सीमा और अधिक बढ़ानी चाहिए।
अध्यक्ष पद के दावेदारों का मानना है कि महंगाई व जीएसटी के कारण बाजार में कई परेशानी है। जिससे खर्च सीमा दुगनी होनी चाहिए था। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए खर्च सीमा और अधिक बढ़ाई जानी चाहिए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा व सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने भी चुनाव खर्च बढ़ाने की मांग की है।
अध्यक्ष पद के लिए खर्च सीमा हो दुगनी
:- चुनाव खर्च मेें बढ़ोत्तरी से सदस्य पद के दावेदार संतुष्ट