इच्छानवमी पर पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : amarujala
चित्रकूट। इच्छा नवमी पर्व जिले में आंशिक रूप से मनाया गया। दूसरे दिन रविवार को भी पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को इच्छानवमी पर्व जिले मेें मनाया गया। जिसमें महिलाएं धर्मनगरी शहर,कस्बों, गांव में लगे आंवले के वृक्ष की विधिविधान से पूजा पाठ किया। इसके बाद आंवले के पेड़ के एक सौं आठ परिक्रमा लगाया। पूजा पाठ करने बाद परिवार सहित भोजन किया। शनिवार को पर्व मनाने वालों ने तर्क रखा कि रविवार को आंवले के नीचे भोजन नहीं किया जाता है इसलिए पर्व आज ही मनाया गया। इस संबंध में भरतमंदिर के महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद इच्छा नवमी का मुहूर्त माना गया है जो रविवार की दोपहर तक रहेगा। इस कारण ही कई लोगोें ने आज भी पर्व मनाया है।