अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। निकाय चुनाव बसपा पूरी ताकत से लडे़गी। सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारी काम करेंगे। यह बात बसपा के बुंदेलखंड के चारों जोन इंचार्जों ने कही।
डाक बंगले में गुुरुवार को बुंदेलखंड जोन इंचार्ज गयाचरण दिनकर, नौशाद अली, विजय कुमार कुशवाहा और लालाराम अहिरवार ने बसपा के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर पूरी ताकत से लड़ा जाएगा।
सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे। 20 अगस्त से पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी सेक्टर स्तर पर जाकर काम करेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी दरबारी लाल वर्मा, लल्लू राम, जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, कौशलेंद्र कुमार, सोनपाल, रावेंद्र कुमार, रामराज पटेल व जगदीश गौतम आदि मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार की नाकामी से हुई बच्चों की मौत
विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बसपा के बुंदेलखंड जोन इंचार्ज गयाचरण दिनकर ने कहा कि गोरखपुर अस्पताल में एक साथ इतने बच्चों की मौत से साबित हो गया कि भाजपा सरकार की नीतियां सही नहीं है। यह सरकार की नाकामी ही है। बसपा की मृत बच्चों के परिजनों के साथ पूरी संवेदना है। इसक े लिए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बसपा के चार बुंदेलखंड जोन इंचार्ज की बैठक