फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया-बुखार पीड़ित पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया-बुखार पीड़ित पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन

चित्रकूट (ब्यूरो)। सोमवार को जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार के छह से अधिक मरीज भर्ती हुए। इसमें तीर्थक्षेत्र आए दो श्रद्धालु भी शामिल हैं। एक की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है। रानीपुर भट्ट की अंजू देवी, संत कबीर नगर निवासी शिवानंद यादव, देवल निवासी जुब्बन, तरौंहा के वीरेंद्र कुमार, महराजगंज बस्ती के दिलीप, कसहाई की संतोषी देवी व रेनू, लालता रोड़ मऊ की संगीता और रामबाबू को बुखार डायरिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया है। इसमें महराजगंज के दिलीप की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है।

विश्व की वैज्ञानिक भाषा है संस्कृत
संस्कृत भाषा में गीत प्रस्तुत कर वेदमंत्रों का किया उच्चारण
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। संस्कृत दिवस पर आयुष ग्राम ट्रस्ट से संचालित गुरुकुल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुकुल में पढ़ने वाले छात्रों ने संस्कृत में गीत प्रस्तुत किए। साथ ही वेदमंत्रों का उच्चारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पुरवा तरौहा मार्ग स्थित आयुष ग्राम ट्रस्ट के गुरुकुल में कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। इसके बाद संस्कृत भाषा में संगीतमय प्रस्तुती के साथ छात्रों ने गीत प्रस्तुत किए। भजन भी प्रस्तुत किए गये। इसके बाद वेदमंत्रों का उच्चारण किया गया। कार्यक्रम में आचार्य मदन गोपाल वाजपेयी, राकेश प्रताप सिंह, परमानंद बाजपेयी, ने संस्कृत भाषा की प्राचीन उपयोगिता एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व में कोई वैज्ञानिक भाषा है तो वह संस्कृत है। सर्वाधिक ज्ञान संस्कृत भाषा में ही है। उच्चारण तथा लेखन में विविधिता नहीं है। यदि भारत को पुन: विश्व गुरु बनाना है तो सभी को संस्कृत जानना होगा। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य जगतनारायण द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें