फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 40 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

विज्ञापन
फोटो 12 सीकेटीपी 11परिक्रमा लगाते जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद। स्रोत: आश्रम संचालक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम में दिवाली पर्व पर चार दिवसीय अखंड भंडारा संपन्न हुआ। इसमें लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद ने परिक्रमा भी लगाई।
विज्ञापन

यह भंडारा आठ नवंबर को शुरू होकर 11 नवंबर की शाम तक चला। आश्रम चित्रकूट-कालिंजर मुख्य मार्ग पर चौराहा में स्थित है। यहां मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के लगभग 15 जिलों के श्रद्धालु मंदाकिनी स्नान व कामदगिरि परिक्रमा के लिए आते-जाते हैं। रात-दिन चले इस भंडारे में हलवा, खीर, सब्जी-पूड़ी और कढ़ी-चावल परोसा गया। इसका संचालन आश्रम प्रबंधन और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने किया। इस दौरान आश्रम परिसर में बुंदेलखंडी पारंपरिक दिवारी नृत्य भी हुआ। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद ने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर संतों से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, नरेंद्र पयासी, मनीराम, विनोद पांडेय, राघवेंद्र पयासी, शिवनारायण, मदगंजन प्रसाद, अनिल गर्ग, प्रकाश, लक्ष्मणाचार्य, शिवकुमार काका, घनश्यामाचार्य, रहीमदास, सुशील पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

फोटो 12 सीकेटीपी 11परिक्रमा लगाते जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद। स्रोत: आश्रम संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें