फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्रामोदय विवि की कबड्डी टीम सागर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की 12 सदस्यीय पुरुष कबड्डी टीम बृहस्पतिवार को पश्चिम क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सागर रवाना हुई। यह प्रतियोगिता डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होंगी।
विज्ञापन

सत्र 2026-27 के लिए चयनित इस टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर धनंजय सिंह कर रहे हैं। शारीरिक शिक्षा और खेल इकाई के प्रमुख विनोद कुमार सिंह ने बताया कि टीम के चयन से लेकर प्रतियोगिता में सहभागिता तक की सभी व्यवस्थाएं इकाई द्वारा की गईं। अधिष्ठाता प्रबंधन संकाय देवेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने चयन प्रक्रिया और टीम के प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग प्रदान किया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु आलोक चौबे ने टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिवार ने भी टीम के सभी सदस्यों को सफल प्रतियोगिता और उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए बधाइयां दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें