फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार पात्रों को मिलेगी समाजवादी पेंशन

Tue, 05 Apr 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
चालू वित्तीय वर्ष में समाजवादी पेंशन योजना के तहत 40 हजार लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में जिले को सबसे ज्यादा लक्ष्य मिला है। समाजवादी पेंशन की प्रतीक्षा सूची का सत्यापन कराकर पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों को पात्रता सूची के सत्यापन में सावधानी बरतने के लिए कहा है। अपात्रों का चयन करने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी डीडी मुद्गल ने बताया की नए वित्तीय वर्ष में जिले के 40 हजार पात्र लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन देने का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है। जिले में शहरी क्षेत्र के लिए आठ हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 32 हजार पात्र लाभार्थियों का लक्ष्य आया है। पेंडिंग सूची का सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में होगा। गौरतलब है कि बीते वित्तीय वर्ष तक 39 हजार 417 लोगों को समाजवादी पेंशन मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें