समाधान दिवस में छह शिकायतें आईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम मुन्नीलाल, सीओ अजय कुलश्रेष्ठ, इंस्पेक्टर शिवबचन सिंह, एसआई धीरेंद्र मिश्रा ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उन्हें निस्तारण का भरोसा दिया।
ग्राम छिपनी के प्रधानाध्यापक राजीव गुप्ता ने विद्यालय में अवैध कब्जे की शिकायत की। मोहदीन इस्लाम ने बस स्टैंड से पंचायत भवन तक अतिक्रमण हटवाने की मांग की। धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट ने खसरे की नकल की मांग की। कटैयाखादर के परमदीन का कहना था कि उसके आम के बाग पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। विजय सिंह ने भी कब्जा हटवाने की मांग रखी। सभी को निस्तारण का भरोसा दिया गया।