फोटो - 11- मानिकपुर के हाटस्पाट दिलावर का डेरा के पास मौजूद अधिकारीगण ।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/ मानिकपुर। जिले में चार लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। चारों प्रवासी है, कुछ दिन पूर्व सूरत, मुंबई, गुरुग्राम व चेन्नई से घर लौटे थे। सभी को मेडिकल कालेज बांदा भेजा गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। जिसमें 37 प्रवासी हैं। महिला के निवास स्थल मानिकपुर के दिलावर के डेरा को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को मानिकपुर कस्बे के दिलावर के डेरा निवासी महिला एक सप्ताह पूर्व मुुंबई से परिजनों के साथ घर लौटी थी। चार दिन तक घर में रहने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन शिवरामपुर में जांच कराने गई थी। यहां जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने मानिकपुर कस्बे के दिलावर के डेरा को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। महिला के परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है। इसीक्रम मेें मानिकपुर तहसील क्षेत्र के कैलहा गांव निवासी युवक सूरत, शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भंभई गांव निवासी युवक चेन्नई व रामनगर ब्लाक क्षेत्र के रामाकोल गांव निवासी युवक गुरुग्राम से लौटे हैं। इन सबकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सब गांव जाने के पहले 31 मई को शेल्टर होम में क्वारंटीन हैं। प्रशासन ने इन सभी के गांवों को सैनिटाइज कराया है।
सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को 44 रिपोर्ट आई हैं जिसमें चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 127 लोगोें के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 42 हो गई है। जिसमें 37 प्रवासी हैं।
चित्रकूट में कुल कोरेाना पॉजिटिव - 42
कुल प्रवासी - 37
मौत - 02
स्वस्थ हुए - 26
एक्टिव केस - 14
फोटो- 10- कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद संबधित गांव जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हु- फोटो : CHITRAKUTT