सर्व शिक्षा अभियान और एलिम्को कानपुर के सहयोग से
पहाड़ी और चित्रकूट विकास खंड के श्रवण विकलांग बच्चों को यंत्र उपलब्ध
कराने के लिए कन्या बालिका जूनियर हाईस्कूल चकौंध में शिविर लगाया गया।
इसमें
एलिम्को के आडियोलाजिस्ट सुरेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों की जांच की। बीएसए
वीके सिंह ने बताया कि इसमें 37 बच्चों का पंजीकरण किया गया और 32 बच्चों
को श्रवण यंत्र के लिए चिह्नित किया गया।
इनको 15 जनवरी को उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। विकलांगता प्रमाणित करने के लिए पहाड़ी के डा. केपी सिंह मौजूद रहे।
उधर,
शुक्रवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय रैपुरा में
मेजरमेंट कैंप लगाया गया। इसमें 26 बच्चों का पंजीकरण किया गया।
21
को एलिम्को कनपुर के आडियोलाजिस्ट सुरेंद्र कुमार ने श्रवण यंत्र के लिए
चिह्नित किया। बीएसए ने बताया कि इनको यहीं पर 16 जनवरी को उपकरण उपलब्ध
कराए जाएंगे।