पिता-पुत्र ने पड़ोसियों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट। जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे बजाने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित परिवार ने थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
सीतापुर कस्बे में शुक्रवार की रात राहुल पुत्र शिवप्रसाद की बहन के जन्मदिवस पर कार्यक्रम चल रहा था। पड़ोसी कुुंजबिहारी व उसका पुत्र रमेश लाठी डंडों से लैस होकर घर घुस गए और डीजे बंद कराने लगा। विरोध करने पर आरोपी पिता-पुत्र उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पीटने लगे। टीवी व दरवाजा तोड़ आरोपियों ने सभी की पिटाई की। जिसमें राहुल (20) पुत्र शिवप्रसाद, पत्नी शशी कुशवाहा (18) व साला राजू को गंभीर चोट आई। घायल राहुल ने आरोप लगाया कि हमलावर पत्नी के जेवरात व दस हजार रुपये भी ले गए हैं। घायलों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।