फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बीच पहुंचे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के बीच पहुंचे डीएम, स्वच्छता को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी ने गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में छात्रों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। कहा कि स्वच्छता के प्रति छात्र जागरूक हों और इसका फीड़ बैक मोबाइल से दें जिससे सरकार के प्रयास सफल होंगे।
मंगलवार जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में सरकार व प्रशासन काफ ी कार्य कर रहा है। कालेज में एक सांस्कृतिक हाल के लिए शासन स्तर व प्राचार्य भी अपने स्तर से पत्राचार कर व्यवस्था कराएंगे। कालेज की बाउंड्री क्षतिग्रस्त है उसका भी निर्माण कराया जायेगा। रामघाट से बेड़ी पुलिया ,बेड़ी पुलिया से कर्वी के टेंपो, टैक्सी द्वारा किराया बढ़ाने की समस्या पर उन्होंने कहा कि इस समस्या का निराकरण किया जायेगा। रेलवे स्टेशन कर्वी के पास एक स्वच्छता के संबंध में बाउंड्री वाल पर एक पेंटिंग का कार्य किया जाना है जिसमें मैं इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा देश के 640 जनपदों में स्वच्छ सर्वेक्षण -2018 विश्व का सबसे बड़ा अर्बन स्वच्छ सर्वेक्षण आनलाइन फ ीड बैक के माध्यम से लिया जा रहा है। हमारे घर के सामने अगर कूड़ा-कचरा पड़ा है उसे हमें आपको ही साफ करना होगा। प्राचार्य डा. प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम व पेंटिंग मेें छात्र-छात्राओं को शामिल कराया जायेगा। इस मौके पर डा. धर्मेन्द्र सिंह, स्वच्छ भारत अभियान के ईशान, नवीन, डा. राजेश पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्र व विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें