अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती 30 जुलाई को पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी, लेकिन उनकी जन्मस्थली राजापुर में होने वाला समारोह खास होगा। डीएम ने आयोजन समिति की बैठक कर भजन, कीर्तन, गोष्ठी, झांकी और अन्य प्रतियोगिताओं को बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए।
जयंती से एक दिन पूर्व 29 जुलाई को समारोह स्थल पर सुबह रामचरित मानस का पाठ शुरू होगा, जो 30 जुलाई को खत्म होगा इसके बाद छात्र-छात्राएं रैली निकालेंगे। वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिता भी होगी। पूरी रात भजन कीर्तन होगा।
कार्यक्रमों के लिए राजापुर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, आयोजन समिति उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, सुभाष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल और शिवपूजन गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।