फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू पीड़ित बालिका की मौत
विज्ञापन

:- जिला अस्पताल से किया था रेफर
अमर उजाला ब्यूरो फालोअप
चित्रकूट। जिले में डेंगू का इलाज न होने और जिला अस्पताल में सिर्फ औपचारिकता होने का खामियाजा एक मासूम को भुगतना पड़ा। यहां से रेफर बालिका की इलाहाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि अस्पताल में बालिका को डेंगू होने की पुष्टि की गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के पुरानी बाजार निवासी बिजली मिस्त्री संतोष धुरिया की बेटी मुस्कान को कई दिनोें से बुखार होने पर परिजनोें ने गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डाक्टरों की सलाह पर बालिका के पिता ने शहर में प्राइवेट जांच कराई तो उसमें प्लेलेट्स बेहद कम मिले। जिससे डेंगू होने की आंशका पर इलाहाबाद रेफर किया गया था। शुक्र्रवार को उसके पिता संतोष ने बताया कि इलाज के दौरान बालिका की मौत इलाहाबाद में हो गई। वहां डाक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की थी। जांच में उसके शरीर में प्लेलेट्स सिर्फ 36 हजार थीं। जो सामान्यत: एक लाख से डेढ़ लाख तक होती हैं। इसकी जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया। मृतका की मां आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक पुत्र यश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें