फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में टेंपो चालक समेत दो की मौत ,10 घायल

विज्ञापन
फोटो- 9- जिला अस्पताल में भर्ती टेंपो ट्रक की टक्कर में घायल यात्री। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। बाबूपुर श्रमदान के पास ट्रक व टेंपो में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। टेंपो में सवार 10 सवारियां घायल हैं। एक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। अधिकांश घायल पहाड़ी कस्बा का मेला देखने जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेरकर रोक लिया और चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कर्वी से सवारियां लेकर पहाड़ी की ओर जा रहे टेपों में बाबूपुर श्रमदान के पास राजापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो सड़क किनारे पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां रास्ते में लोढ़वारा गांव निवासी टेंपो चालक धर्मेेंद्र रैदास उर्र्फ राजा पुत्र चुन्नू रैदास (27) व एक अज्ञात (50) की मौत हो गई। सोना (18), ज्योती (16), चांदनी (8), दिव्याशी (4), अंकित (12) पुत्र कुबेर कोरी चुन्नी देवी पत्नी कुबेर कोरी निवासी तरौंहा जगदेवदास का अखाड़ा व रामस्वरूप (50) पुत्र चुन्ना प्रसाद, निवासी अगरहुणा, राजराज पुत्र देवराज, निवासी कोहरी, राजा (27) पुत्र माताबदल अशोह, महेश लाल (28) पुत्र कमलेश निवासी बहिलपुरवा घायल हो गये। सभी जिला अस्पताल में भर्ती है। सोना देवी की हालत खराब होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। मृतक टेंपो चालक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। माता भोलिया देवी का घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम रामप्रकाश ने घायलों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अवध्ेाश मिश्रा ने बताया कि आमने-सामने ट्रक व टेपों में भिड़ंत होने से यह दुर्घटना हुई है। ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया गया है।

फोटो- 7- छोटा यादव- फाइल फोटो। संवाद- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें