फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 25,322 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, 41 केंद्र प्रस्तावित

Sat, 31 Oct 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में इस बार 25,322 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 41 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जिन पर 34 आपत्तियां मिली हैं।
विज्ञापन

विभाग ने प्रस्तावित केंद्रों की सूची छात्र आवंटन सहित नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर 28 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थीं। प्राप्त आपत्तियों में 13 केंद्र बदलने, 10 नए केंद्र बनाने, सात प्रस्तावित केंद्र निरस्त करने और चार केंद्रों पर छात्र आवंटन अधिक होने से संबंधित हैं।
इस बार हाईस्कूल में 14,449 विद्यार्थी बैठेंगे, इनमें 7,408 बालक, 7,041 बालिकाएं शामिल हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 10,873 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं, इनमें 5,579 बालक, 5,294 बालिकाएं शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में 898 परीक्षार्थी बढ़े हैं, जबकि इंटर में 351 की कमी आई है।
विज्ञापन

डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि आपत्तियों की जांच के बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में फैसला होगा। इसके अध्यक्ष डीएम होते हैं, इसके बाद संशोधित सूची बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें