फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा गया 25 हजार का इनामी फौजदार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में इनामी फौजदार - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बैंक से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ठगी करने या रुपयों से भरा बैग छीनने वाले मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया है। यह गोंडा जिले का निवासी है इस गैंग के तीन अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली कर्वी के निरीक्षक अपराध रामश्रय यादव ने टीम के साथ 25 हजार रुपये के इनामी फौजदार निवासी रमगढ़वा दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा को बुधवार को मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त गैंगेस्टर एक्ट का वांछित था। पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपियों का गैंग है जो संगठित होकर बैंक, एटीएम, नदी किनारे या मेले आदि स्थलों पर पूरी योजना बनाकर लोगों की रकम की छिनैती करते हैं। नकली सोना लेकर असली बताकर गांव में लोगों को धुलाई के बहाने देकर आते हैं। इस गैंग की कई दिनों से तलाश की जा रही थी। चित्रकूट समेत कई अन्य जिलों में इसी तरह के अपराध आरोपी फौजदार पर दर्ज हैं। इस गैंग के कुछ और सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें