फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला संचालन की व्यवस्थाओं की जानी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला संचालन की व्यवस्थाओं की जानी हकीकत
विज्ञापन

सरैंया। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने शुक्रवार ग्राम पंचायत ऐंचवारा के मजरा लौघटा पर अस्थाई पशु आश्रय केन्द्र (जिसका संचालन स्वामी शोभन सरकार द्वारा किया जा रहा है)का औचक निरीक्षण किया। निजी व ग्रामीणों के सहयोग से चल रही गोशाला की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोशाला संचालक से चारा भूसा व पानी के संबंध में जानकारी की जिसमें गोशाला संचालक ने बताया कि 477 बेसहारा पशु यहां पर हैं तथा 35 बेसहारा पशु ऐंचवारा में हैं। जिन्हें चारा आदि की व्यवस्था कराई जा रही हैं यहां के पशुओं के लिए तालाब से पानी की व्यवस्था की जाती है और 550 रुपये प्रति क्विंटल भूसा बाहर से मंगाया जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. महेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगमलाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें