राखी बांधने जा रही दो महिलाओं समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के खोह निवासी संपत देवी पत्नी जगनंदन रविवार की सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया वह अपने भाई के घर भरतकूप राखी बांधने के लिए टेपों पकड़ने जा रही थी। इसके अलावा रैपुरा गांव में स्थानीय निवासी मिथिलादेवी पत्नी ननकू बस में चढ़ते समय गिरने से घायल हो गई। वह भी भाई को राखी बांधने जा रही थी।
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ निवासी अरुण पुत्र अजय शनिवार की रात चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में अरुण ने बताया कि वह सतना में मिस्त्री है। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के लिए चित्रकूट एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था। चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो कोच के गेट पर वह खड़ा था। कुछ यात्रियों के धक्के से वह चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर जा गिरा और उसके पैर में गंभीर चोट आई।
जहरीले कीड़े ने काटा
मानिकपुर। बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के ददरीमाफी निवासी उमादेवी पत्नी वीरेंद्र को शनिवार की शाम को घर के पास जहरीले कीडे़ ने काट लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
-----------------------------------
जहरीला पदार्थ पीया
चित्रकूट। अज्ञात कारण के चलते शंकर बाजार कर्वी निवासी सोमनाथ पुत्र संतोष ने जहरीला पदार्थ पी लिया।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो