फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सफाईकर्मियों को बर्खास्त करने का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
11 सफाईकर्मियों को बर्खास्त करने का नोटिस जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। एक ओर देश में स्वच्छता को लेकर सरकार करोडो़ं रुपये खर्च कर रही है दूसरी ओर गांव में तैनात सफाईकर्मी सफाई करने नहीं जा रहे हैं। कई महीने से मिल रही ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के बाद डीपीआरओ ने 11 सफाई कर्मियों को बर्खास्त करने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि उप निदेशक पंचायत चित्रकूट मंडल के निर्देश पर गांवों में तैनात सफाई कर्मियों व गांव के सफाई के लिए सहायक विकास अधिकारी से जांच कराई गई है। जिसमेें पाया गया कि सदर ब्लॉक के पांच व मऊ ब्लाक के चार व रामनगर ब्लॉक के दो गांव के सफाई कर्मी गांव की सफाई करने नहीं जाते जिससे गांवों में गंदगी पड़ी हुई है। इस मामले में सफाई कर्मी खुटहा के संतोष कुमार, शिवरामपुर के हरिश्चंद्र व संतोष कुमार, कपसेठी के जयपाल, कल्ला के जितेंद्र कुमार, मवई कला के मदन, मऊ के शारदा प्रसाद, बरवार के राजेंद्र प्रसाद, रेड़ीभुसौली के रामऔतर, रेरूवा के महेश कुमार, बरूवा के हीरालाल है। इन सफाई कर्मियों से कई बार गांव में सफाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद भी सफाई नहीं कर रहे। जिससे बर्खास्त करने की नोटिस दी गई। बताया कि सफाई कर्मियों के कार्य को देखने के लिए सहायक विकास अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है। निरीक्षण के दौरान गांव में सफाई कर्मी उपस्थित नहीं मिला तो सेवा समाप्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- गांवों में सफाई न करने से गंदगी का लगा अंबार
- सहायक विकास अधिकारी जारी रखेंगे निरीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें