फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से खरीफ की खेती में आंशिक देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश से खरीफ की खेती में आंशिक देरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लगातार बारिश से खरीफ की खेती पर आंशिक असर पड़ने लगा है। इससे किसान खेतों में पहुंचकर जुताई व बुआई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे खरीफ की फसल बुआई का समय पिछड़ रहा है। ऐसे में चिंता सता रही है कि कहीं इस साल खेती पिछड़ न जाए। हालांकि कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि कहीं देरी नहीं हो रही है। अभी तक अच्छी बारिश हो रही है।
मानसून की शुरुआत देर से होने पहले ही खरीफ की फसल की जुताई व बुआई पिछड़ गई थी। जब मानसून आया तो बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। खेतों में पानी भरा होने से किसान जुताई बुआई नहीं कर पा रहा है। किसान राजनारायण द्विवेदी निवासी भरतकूप, सुरेश सिंह निवासी पहाड़ी व मोती लाल निवासी खोह ने बताया कि सिंचाई के साधन कम होने से अधिकतर किसान ज्वार, बाजार व तिल की खेती करता है। जिस स्थान पर सिंचाई के साधन अधिक है वहां पर धान की खेती की जाती है। इधर लगातार बारिश से खेतों में पानी भर जाने खरीफ की खेती के लिए जुताई बुआई में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक जगदीश नारायण ने बताया कि लगातार बारिश होने से खरीफ की फसल पर आंशिक असर पड़ा है लेकिन अभी भी किसानों के पास पर्याप्त समय है। बारिश बंद होने के बाद खेतों में बुआई शुरू कर दें। जिन स्थानों पर सिंचाई के साधन हैं वहां पर धान की ही खेती करें।
:- खेत नहीं पहुंच पा रहे किसान, जुताई बुआई प्रभावित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें