फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर भेंजे चुनाव संबंधी सूचनायें

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर भेजे चुनाव संबंधी सूचनाएं
विज्ञापन

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में प्रभारी निरीक्षक, चौकी व शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न हुई। एसपी ने कहा कि चुनाव से संबंधित सूचनाएं समय से भेजना सुनिश्चित करें। हैंड स्कैच मैप बनाएं। जिससे चुनाव के दौरान भ्रमण में सहायता ली जा सके। कहा कि चुनाव से पहले क्षेत्र के वोटिंग बूथों का भ्रमण किया जाए। कहा कि चुनाव रजिस्टर का अवलोकन, डिजिटल वालिंटियर्स के व्हाट्स ग्रुप पर नजर रखने, मुकदमा पंजीकृत होने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण, जघन्य अपराधों की केस डायरी एप के माध्यम से कंप्यूटर में काटने, अवैध शराब की बिक्री एवं रोकथाम को लगातार अभियान, वारंटी व वांछितों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, लूट, चौरी की घटनाओं का खुलासा, शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही, अवैध असलहों की रोकथाम, थाना पर आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता का व्यवहार, डाटा प्रत्येक माह सिंक कराने, गुमशुदा, अपहृताओं की बरामदगी, थानों पर मुकदमा से संबंधित मामलों के निस्तारण, सर्किलों के क्षेत्राधिकारियों को प्रत्येक माह विवेचकों का अर्दली रूम करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एएसपी बलवंत चौधरी, रजनीश कुमार यादव क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी राजापुर विज्येन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी मऊ इश्तेयाक अहमद, प्रतिसार निरीक्षक प्रमोद कुमार दुबे, प्रधान लिपिक, वाचक, स्टेनो, प्रभारी आंकिक, जिला कोऑर्डिनेटर मनीष वर्मा व जीशान अली आदि मौजूद रहे।

सैनिक सम्मेलन संपन्न
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन संपन्न हुआ। उन्होंने समस्यायें सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए हैं। पिछले माह हुए सैनिक सम्मेलन में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जानकारी की। बताया गया कि समस्याएं निस्तारित कर दी गयीं हैं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया। बीट आरक्षियों को जानकारी दी। मोबाइल एप से जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी आम चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब और जुआ को रोकने के लिए क्षेत्र में मुखबिर बनायें। इस मौके पर संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के साथ पकड़ा
सरैंया। अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरैया चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने टीम के साथ आनंद कुमार उर्फ लोला पुत्र रामस्वयंवर निवासी कटहापुरवा को 24 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें