फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित युवकों ने आतंकवाद का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित युवकों ने आतंकवाद का फूंका पुतला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुलवामा हमले को लेकर रविवार को भी लोगों का गुस्सा नहीं थमा। सुबह से लेकर शाम तक आक्रोशित युवकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। सांप्रदायिक सद्भाव भी धर्मनगरी में दिखा जब सैकड़ों मुस्लिम मस्जिद में एकत्र हुए और आतंकवाद की खिलाफत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहर के नूरानी मस्जिद में एकत्र मुस्लिम समाज के युवकों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद कैंडल लेकर शहर की सड़कों में जुलूस निकाला। आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर युवकों ने ट्रैफिक चौराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रज्जन अली, सरफराज अहमद, फराज खां, अफजल अली, शहजादे, हबीब खां आदि मौजूद रहे। बेड़ीपुलिया के पास अखंड हिंद फौज के जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शहादत का बदला लेने की मांग की। इस मौके पर कमांड आफिसर विपिन कुमार, राकेश भारद्वाज, जानकीशरण, यश सोनी, जगदीश, कमल, प्रदीप, शिवम, वैशाली, रजनी आदि मौजूद रहीं। समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर संजय सोनी, बालकिशोर, रामप्रकाश, दशरथ, हड्डू, राधे, नागेंद्र, योगेश, सुनील, प्रदीप, शंकर व बच्चू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें