फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। पाठा क्षेत्र में बुधवार बारिश से पेयजल संकट से जुझ रहे ग्रामीणों को आंशिक राहत मिली। खरीफ की फसल के लिए भी यह बारिश सोने पर सुहागा बनी। झमाझम बारिश होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

पिछले साल कम बारिश होने से पाठा क्षेत्र में भीषण पेयजल का संकट बना रहा। गांव में लगे हैंडपंप जवाब देने के साथ गांव सहित आसपास के जल स्रोत भी सूख गये थे। जिससे गांवों में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई प्रशासन कराता रहा है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए तीन से चार किमी दूर ग्रामीण से विभिन्न साधनों से पानी लाते थे। इस साल जुलाई महीना बीतने जा रहा था। इसके बावजूद नाममात्र की बारिश हुई थी। बुधवार की सुबह अच्छी बारिश होने से पेयजल के लिए आशिंक राहत मिली है। ग्रामीण राजेश सिंह, राजू द्विवेदी, कमलेश आदि ने बताया कि बारिश होने से धरती का जल स्तर बढ़ने हैंडपंप चलने लगेंगे। तालाबों में पानी भरने से जानवरों को भी पानी पीने को अब मिलने लगेगा। वही किसान ने बारिश शुरू होने पर खरीफ की फसल की बुआई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें