अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि मंत्री ने पार्टी के संरक्षक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इसके पहले जिला कार्यालय में हुई बैठक में पदाधिकरियों ने कहा कि भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश सचिव मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक चौराहे में प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला फूंककर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर लोहिया वाहनी के प्रदेश सदस्य अरशद खान, लोहिया वाहनी के जिलाध्यक्ष फराज खान, घनश्याम यादव, विष्णु गुप्ता, मो. इसरार, राजीव लोचन त्रिपाठी आदि भी मौजूद रहे।
पार्टी कार्यालय में बैठक में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि पार्टी संरक्षक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी राजनीतिक शिष्टाचार के अनुकूल नहीं है। इस मौके पर साहब लाल द्विवेदी, उपेंद्र पांडेय, राम सनेही खंगार, गोपी चंद्र यादव, गौरव करवरिया, रमेश यादव, ओमप्रकाश, विद्यासागर यादव, मोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
-मुलायम पर टिप्पणी से नाराजगी, भाजपा पर अनर्गल बयानबाजी का लगाया आरोप