फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने तरीके से न भरें नमूने, एसडीएम को दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नमूनों को लेने की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि कई स्थानों पर टीम के मनमानी करने की शिकायतें मिली हैं। जब कहीं नमूना लें तो उसकी जानकारी एडीएम को जरूर दें। बेवजह किसी दुकानदार को परेशान न किया जाए अन्यथा अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।


जिलाधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन/मॉनीटरिंग सेल, खनन, अतिक्रमण, अन्ना प्रथा, वन समस्या एवं कर-करेतर की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी से कार्य प्रगति की आख्या मांगी। कहा कि कई स्थानों पर टीम के मनमानी करने की शिकायत मिलीं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अंश निर्धारण, आम आदमी बीमा योजना के लंबित मामलों का निस्तारण किया जाय तथा अभियोजन मामलों में जो रिपोर्ट लगाई जाती है, सीधे न लगाकर विधिक राय के अनुसार लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन नमूना भरने की जानकारी समाचार के माध्यमों से प्रकाशित कराएं। उप जिलाधिकारी की देखरेख में औषधि नमूना सील किया जाए तथा उसकी लिखित सूचना दें। सरकारी जमीन पर कब्जे नहीं होने चाहिए। हदबंदी के मामलों की आख्या समय से भेजी जाए। भू-माफियाओं की राजस्व व पुलिस की सूची का मिलान नहीं हो रहा है तो उसे ठीक किया जाए। जमीन विवाद के निस्तारण का रोस्टर तैयार किया जाए तथा तिथिवार अधिकारी निस्तारण कराएं। उन्होंने अधिकारियों से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली शतप्रतिशत पूरा करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी, उप जिलाधिकारी कर्वी सत्यप्रकाश, राजापुर सुरेश यादव, मऊ राममूर्ति त्रिपाठी व सभी तहसीलदार मौजूद रहे।


-दुकानों से नमूने भरने की कार्रवाई से डीएम नाराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें