आज मुख्यालय में लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अमर उजाला फाउंडेशन का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर मुख्यालय के इलाहाबाद रोड फारेस्ट बैरियर के सामने श्रीजी क्लीनिक एंड डेंटल केयर सेंटर में शुक्रवार को लगाया जाएगा। शुबह दस बजे से शुरू होने वाले कैंप का शुभारंभ डीएम शिवकांत द्विवेदी करेंगे। शिविर में नोएडा से आई सचल लैब में खून संबंधी सभी जांच होंगी। इसमें ब्लड, सूगर, हीमोग्लोबिन, यूरिकएसिड, क्लोरेस्टोन, टीजी, एलब्यूमीन की जांच भी होगी।
सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले शिविर में वरिष्ठ सरकारी व प्राइवेट चिकित्सक रोगियों का मुफ्त इलाज करेंगे। शिविरस्थल पर अमर उजाला फाउंडेशन की नोएडा से आई सचल पैथोलॉजी लैब (वैन) भी मौजूद रहेगी। जो डाक्टरों द्वारा लिखी गई खून संबंधी सभी जांच तत्काल और मुफ्त कर रिपोर्ट देगी।
शिविर में सभी वर्गों को दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश मेेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी अजय अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सभी का सहयोग करेंगे। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने कहा कि शिविर में कुशल चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
डॉ. शशांक अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर शहर के इलाहाबाद रोड के फारेस्ट बैरियर के सामने स्थित श्रीजी क्लीनिक एंड डेंटल केयर सेंटर में होगा। इसमें श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक व प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी सहयोग करेंगे।
डीएम करेंगे शुभारंभ, सीएमओ रहेंगे मौजूद
अमर उजाला फाउंडेशन का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर
मरीजों की मुफ्त में होंगी जांच, दवाएं भी दी जाएंगी