चित्रकूट। कोतवाली पुलिस टीम ने 20 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सदस्य दबोच लिया है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
सदर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एसआई आनंद कुमार मिश्रा, एसआई प्रवीण कुमार सिंह व एसआई लवलेश कुमार ने शनिवार को छिपनी बाहरखेड़ा गांव निवासी विजय बहादुर पटेल को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 17 सितंबर 2020 को कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा भैरोपांगा डॉट पुल के पास से वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को पांच चोरी की बाइक एवं तीन चोरी किये गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया विजय बहादुर पटेल अपने अन्य साथियों के साथ भाग गया था।