चित्रकूट। पीएम मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर शनिवार को जिला चिकित्सालय कर्वी में सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे के नेतृत्व में जिले के सभी मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने यूनिट रक्तदान किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विकास के रास्ते पर बढ़ रही है। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी ने कहा कि सेवा ही संगठन के तहत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आठ यूनिट तक रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, अभय मिश्रा, प्रमेन्द्र सिंह, आशीष मिश्रा, अश्वनी कुमार, राममूरत अनुरागी, प्रशांत कुमार, विकास अनुरागी, शत्रुघ्न निषाद, सुरेश अनुरागी, पीएन सिंह, आलोक पांडेय, पंकज अग्रवाल, अर्पित जायसवाल, संजय पांडेय, हीरो मिश्रा, आशीष पांडेय, दिनेश तिवारी, डॉ बृजेश सिंह, विशाल द्विवेदी, दिव्या त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी आदि रहे।
इनसेटरक्तदान की आंकड़ेबाजी
चित्रकूट। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में दावा किया गया कि 100 यूनिट रक्तदान किया गया है जबकि स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति में सिर्फ आठ यूनिट रक्तदान होने की बात कही गई है। इस संबंध में भाजपा मीडिया प्रभारी अर्पित कुमार ने बताया कि 100 यूनिट रक्तदान की बात गलत है 100 लोगों ने पंजीयन कराया है और 12 यूनिट का रक्तदान हुआ है।