फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलियों की मौत के बाद जागे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में सीवर के गंदापानी से नदी में हजारों मछलियों की मौत के बाद जल संस्थान अधिकारी चेत गए। जिन्होंने सीवर लाइन में लगी मशीन को सही कराने कार्य किया।
विज्ञापन

धर्मनगरी में घरों से निकलने वाले गंदे पानी को नदी मेें डालने से रोकने के लिए सीवर लाइन का निर्माण किया गया है। जिसकी मशीन का स्टार्टर कई दिन से खराब होने से नदी में सीधे गंदापानी नदी में जा रहा था। मंगलवार नदी की हजारों मछलियों की मौत भी हो गई थी। घटना के बाद जल संस्थान के अधिकारी चेत गए। जिन्होंने सीवर प्लांट की मशीन को ठीक कराने का कार्य किया। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह का कहना कि नदी में गंदगी जाने से पाइप लाइन से सप्लाई होने वाला पानी इस समय मटमैला निकल रहा है।इस मौके पर समाज सेवी रिंकू द्विवेदी, अरुण गुप्ता, जानकी शिवहरे, प्रदीप तिवारी, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें