चित्रकूट। लोकसभा चुनाव के लिए इस सीट से सत्ताधारी दल भाजपा के अलावा अन्य प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आने के बाद भी मुकाबले की गणित सही फिट नहीं हो रही है। इस सीट पर भाजपा का कब्जा है ऐसे में कौन होगा यहां का प्रत्याशी इसे लेकर सत्ताधारियों के साथ ही विपक्षी भी माथा पच्ची कर रहे हैं। अपनी-अपनी गणित के हिसाब से भाजपा के प्रत्याशी के नाम की चर्चा है। प्रतिदिन कोई नए चेहरे का नाम सामने आता है।
बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट पर सपा बसपा गठबंधन से सांसद श्यामाचरण गुप्ता व कांग्रेस से पूर्व सांसद बालकुमार पटेल को मैदान पर उतारा जा चुका है। प्रथम दृष्टया तो यह तय ही है कि इनका मुकाबला भाजपा के ही प्रत्याशी से ही होगा। बुंदेलखंड की झांसी व बांदा चित्रकूट सीट पर भाजपा उच्च पदाधिकारियों का भी मंथन तेजी से जारी है। जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि नवरात्र शुरू होने के पहले ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी। जिससे नेताओं के साथ ही मतदाताओं की भी माथा पच्ची खत्म होगी। वैसे देखा जाए तो बुंदेलखंड की सिर्फ झांसी व बांदा चित्रकूट सीट पर टिकट की घोषणा रोकने का मतलब सीधे जातीय समीकरण ही माना जा रहा है। अब तक बंटे इस क्षेत्र के टिकटों में इसको आधार रखा व निवर्तमान सांसद को टिकट दिया गया लेकिन अब इन सीटों पर गठबंधन व कांग्रेेस के टिकट पहले घोषित हो जाने से भाजपाई चुनावी गणित जातीय समीकरण के हिसाब से ही बना रहे हैं।
भाजपा टिकट को लेकर चल रहा मंथन