एसपी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा अनिल कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी, एएसपी समेत कर्मचारियों के किए गए पौधरोपण कार्य को सराहा।
उन्होंने पत्र व्यवहार शाखा, कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, रिट सेल, मानीटरिंग सेल का निरीक्षण कर अभिलेखों के सही रखरखाव एवं अपूर्ण अभिलेखों को अद्यावधिक कर कार्यालय को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। प्रधान लिपिक शाखा, पत्र व्यवहार शाखा में लंबित पड़ी फ ाइलों के त्वरित निस्तारण करने को कहा। कहा कर्मचारियों के वेलफेयर पर विशेष ध्यान देकर कार्य करें। जिस प्रकरण में पुलिस कर्मी के विरुद्ध गंभीर आरोप हों उसकी जांच गंभीरता से की जाए। डीसीआरबी प्रभारी से गैंग एवं गैंग से संबंधित मुकदमों की जानकारी ली। आरक्षी योगेंद्र कुमार को त्रिनेत्र एप में फीडि़ंग करने पर 25 सौ रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया। सीसीटीएनएस शाखा का निरीक्षण कर सोशल मीडिया सेल प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देने के उपरांत अन्य शाखाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राजापुर विजयेंद्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी मऊ इश्तेयाक अहमद, शाखाओं के प्रभारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
राजापुर थानाध्यक्ष को दिए निर्देश
राजापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा अनिल कुमार राय ने थाना राजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। गार्द में लगे कर्मचारीगणों को नकद धनराशि से पुरस्कृत करने को कहा। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ -सफ ाई व पेयजल व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।
वारंटी गिरफ्तार
खोही। सीतापुर चौकी के एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने टीम के साथ वारंटी मुन्ना पुत्र रामआसरे निवासी मछरिया, पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने टीम के साथ वारंटी रहीश पुत्र नादिर खां, प्रहलाद पुत्र छितानीराम निवासीगण कुचारम को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो