मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के यहां छापे
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। खाद्य विभाग द्वारा जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया गया जिसमें अभिहित अधिकारी शशि शेखर ने बताया कि खोया मंडी कर्वी में खोया मिशन रोड कर्वी मेें रंगीन कचरी, रिफ ांइड पामोलीन तेल, ट्रैफि क चौराहा कर्वी में तिल का तेल मक्के का पापड़ व स्टेशन रोड कर्वी में नमकीन के नमूने जांच के लिए संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया जायेगा। विशेष रुप से आबाद्य रंग नकली चांदी वर्क व खोया में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपाय बताये गए। बताया कि लोग अपने घरों में नकली खाद्य पदार्थों की जांच कर सकते हैं जिसमें खोया पर ट्रिंचर आयोडीन की दो बूंद डालने से ट्रिन्चर का रंग बैगनी से बदलकर नीला हो जाये तो खोया मिलावटी है। यह आयोडीन ट्रिन्चर मेडिकल स्टोरों पर उपलब्ध है नकली वर्क पर बताया कि मिठाई पर लगा वर्क को उंगली को हल्के-हल्के रगड़े यह वर्क बाहर निकल आए और थाली पर रगड़ने से गोली बन जाए तो नकली है। असली वर्क रगड़ने पर धूल हो जायेगा य गायब हो जायेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी झंकार सिंह, लालजीत यादव व सुमित पाण्डेय आदि मौजूद रहे।